Nawada News: प्रणय हत्याकांड का मुख्य आरोपित 48 घंटे की पुलिस रिमांड पर
नवादा, सितम्बर 8 -- Nawada News: हिसुआ के हाईप्रोफाइल प्रणय हत्याकांड के मुख्य आरोपित नीरज कुमार उर्फ कारू डॉन को पुलिस ने सोमवार को 48 घंटे की रिमांड पर ले लिया। इससे पूर्व कांड के अनुसंधानकर्ता हिसुआ सर्किल इंस्पेक्टर दिगम्बर कुमार ने सीजेएम से आरोपित को रिमांड पर देने का अनुरोध किया था। स्वीकृति के पश्चात पुलिस ने उसे दोपहर में अपनी कस्टडी में ले लिया। बताया जा रहा है कि एसपी अभिनव धीमान के नेतृत्व में गठित एसआईटी आरोपित नीरज उर्फ कारू से पूछताछ कर रही है। पुलिस उससे घटना की वास्तविकता और मर्डर विपन समेत अन्य बिन्दुओं पर पूछताछ कर सकती है। ताकि घटना की सच्चाई का पता कर पुलिस मामले का उद्भेदन कर सके। नीरज कुमार उर्फ कारू डॉन प्रणय भारती हत्याकांड का मुख्य आरोपित है। वह हिसुआ थाना क्षेत्र के बगोदर गांव के अरविन्द सिंह का बेटा है.
05 सित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.