नवादा, अगस्त 10 -- Nawada News: नवादा के कौआकोल वन क्षेत्र में वर्ष 2020 के दौरान पौधरोपण एवं उससे जुड़े टैचप (ट्रेंच कम माउंड प्लांटेशन) कार्यों में कथित वित्तीय अनियमितता के आरोप लगे थे। कौआकोल के एक आरटीआई कार्यकर्ता द्वारा एक रिपोर्ट सार्वजनिक कर तत्कालीन वनों के क्षेत्र पदाधिकारी (आरओएफ/रेंजर) पर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में गड़बड़ी और लाखों रुपये के गबन के आरोप लगाए गए थे।

कागजों पर पूरा काम शिकायत में कहा गया था कि कई स्थानों पर कार्य केवल कागजों पर पूरा दिखाया गया, जबकि धरातल पर योजनाओं का समुचित क्रियान्वयन नहीं हुआ। शिकायत के अनुसार कौआकोल के सेखोदेवरा जंगल से पनसलवा तक टैचप कार्य में लाखों रुपये के गबन का आरोप लगाया गया था।

मानकों के अनुरूप पौधरोपण नहीं वहीं भंवरकोल, मछंदरा, पचम्बा और रानीगदर क्षेत्रों में बिना निर्धारित...