Nawada News: पेशेवर अपराधी सुनील यादव ब्राउन सूगर के साथ गिरफ्तार
नवादा, जुलाई 14 -- Nawada News: नवादा की नारदीगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जिले के पेशेवर अपराधी सुनील यादव को ब्राउन सूगर के साथ गिरफ्तार कर लिया। तकनीकी सर्विलांस व मानवीय इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस ने उसे नालंदा जिले की सीमा पर वनगंगा के समीप रविवार की शाम गिरफ्तार किया। उसके पास से उच्च मादकता वाला प्रतिबंधित नशीला पदार्थ ब्राउन सूगर की 31 पुड़िया बरामद की गयी। जिसका वजन करीब 15 ग्राम आंका गया। इसकी कीमत खुले मार्केट में करीब 1.5 लाख आंकी गयी है। उसके पास से एक स्मार्ट फोन व 7200 रुपये नगद भी बरामद किये गये हैं।
पुलिस का बयान सुनील यादव जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव के स्व. सुरेश यादव का बेटा है। नवादा सदर एसडीपीओ-02 राहुल सिंह ने सोमवार को हिसुआ में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि सुनील यादव जिले के पेशेव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.