नवादा, सितम्बर 5 -- Nawada News: हिसुआ पांचू गढ़ के युवक 24 वर्षीय प्रणय भारती उर्फ पीयूष की हत्या के मामले में एसआईटी की लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ताजा जानकारी मिलने तक पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी अभिनव धीमान के नेतृत्व में पुलिस लगातार तीसरे दिन भी छापेमारी करने में जुटी है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: परसुडीह फायरिंग मामले में केस दर्जपुलिस की कार्यवाही वहीं डीआईयू की मदद से विभिन्न तकनीकी सर्विलांस की मदद से आरोपितों के छुपने के ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है। एसआईटी के सदस्य सदर एसडीपीओ-01 अभिषेक कुमार व एसडीपीओ-02 सुरेश प्रसाद विभिन्न टीमों के साथ अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रहे हैं। छापेमारी में हिसुआ थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार व सीआई दिगम्बर कुमार स...