नवादा, अगस्त 17 -- Nawada News: नवादा की मुफस्सिल पुलिस ने पिता की हत्या में आरोपित पुत्र को प्राथमिकी दर्ज होने के 48 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। तकनीकी आसूचना पर पुलिस ने आरोपित को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजा बिगहा गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार (देसी कट्टा) भी बरामद कर लिया गया। हत्या के बाद आरोपित ने हथियार को खालसा ढिबरी गांव के छोटन यादव के गौशाला के समीप भूंसा में छुपाकर रख दिया था। गिरफ्तार आरोपित 40 वर्षीय उपेन्द्र यादव खालसा ढिबरी गांव के टुनटुन यादव उर्फ अर्जुन यादव का बड़ा पुत्र बताया जाता है। उस पर अपने पिता की गोली मार कर हत्या कर देने का आरोप है। नवादा के एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए मुफस्सिल एसएचओ संजीत सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। तकनी...