नवादा, जुलाई 13 -- Nawada News: प्रखंड के पाण्डेयगंगौट गांव स्थित मड़ही में परमपूज्य संत शिरोमणि नंदबाबा की वार्षिकोत्सव के अवसर पर प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाला मड़ही पूजा 17 एवं 18 जुलाई को होगी।

पूजा की तैयारियां दो दिनों तक अनवरत जारी रहने वाली इस पूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पूर्व जिला परिषद सदस्य नारायण स्वामी मोहन ने बताया कि समिति के डा. साधु शरण सिंह, उपेन्द्र सिंह के समेत सभी ग्रामीण पूजा की तैयारियों में जोर-शोर से लगे हुए हैं।

पूजा विधि 17 जुलाई को सूफी व वारसी भजन के प्रसिद्ध कलाकारों की प्रार्थना और सूफी भजनों के बीच विधि-विधान के साथ नंदबाबा की समाधि को शुद्ध गंगाजल से पवित्र स्नान कराया जाता है। इसके बाद यज्ञोपवीत (जनेऊ) चढ़ाया जाएगा। जनेऊ डालने के बाद समाधि पर धोती, कुर्ता (मिरजई...