नवादा, सितम्बर 20 -- Nawada News: जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है। 10 फरवरी 2027 से शुरू होने वाले फाइलेरिया उन्मूलन के वृहद अभियान से पूर्व जमीनी स्तर पर संक्रमण की दर का सटीक आकलन करने के उद्देश्य से आगामी 25 सितम्बर से जिले भर में नाइट ब्लड सर्वे अभियान चलाया जाएगा। वेक्टर बोर्न डिजीज डिपार्टमेंट द्वारा इस अभियान को लेकर टीमों का निर्धारण, माइक्रोप्लान और इंप्लीमेंटेशन यूनिट्स की तैनाती कर दी गई है। ​ यह भी पढ़ें- Siwan News जिले के बारह प्रखंडों में फाइलेरिया के संक्रमण की स्थिति जांचने की तैयारी शुरूनाइट ब्लड सर्वे अभियान डिस्ट्रिक्ट वेक्टर बॉर्न डिजीज कंट्रोल ऑफिसर सह एसीएमओ डॉ. आफताब कलीम ने बताया कि सिविल सर्जन डॉ. बिनोद कुमार चौधरी के निर्देशन में यह नाइट ब्...