Nawada News: परेशानी : नवादा रेलवे स्टेशन परिसर में ऑटो और ई-रिक्शा वालों का कब्जा
नवादा, अक्टूबर 31 -- Nawada News: नवादा रेलवे स्टेशन पर इन दिनों रेल यात्रियों को यात्रा की थकान से ज्यादा स्टेशन परिसर में प्रवेश करने और बाहर निकलने के दौरान ऑटो तथा ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से जूझना पड़ रहा है। स्टेशन के मुख्य एंट्रेंस गेट के समीप ही ऑटो व ई-रिक्शा चालक अपने वाहनों को इस तरह आड़े-तिरछे और एक-दूसरे से सटाकर खड़ा कर देते हैं कि यात्रियों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया है।
मुख्य गेट पर यात्रियों की परेशानीट्रेन से उतरकर बाहर आने वाले यात्रियों या ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन जा रहे लोगों को मुख्य गेट के पास पहुंचते ही ऑटो और ई-रिक्शा चालक चारों तरफ से घेर लेते हैं। यात्रियों की भारी भीड़ के बीच अपने वाहनों को बिल्कुल सटाकर पार्क करने की इस होड़ में मुख्य रास्ता पूरी तरह बंद हो जाता है। बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चों तथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.