नवादा, अक्टूबर 10 -- राष्ट्रीय डाक सप्ताह के कार्यक्रम और संदेश Nawada News: राष्ट्रीय डाक सप्ताह 9 से 15 अक्टूबर तक मनाया जाएगा, जिसको लेकर प्रधान डाकघर में एक बैठक आयोजित की गई। प्रधान डाकघर सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता डाक अधीक्षक अरविंद कुमार ने की। ​सभागार में उपस्थित अधिकारियों और डाककर्मियों को संबोधित करते हुए डाक अधीक्षक अरविंद कुमार ने कहा कि विश्व डाक दिवस और राष्ट्रीय डाक सप्ताह हमें यह याद दिलाता है कि डाक केवल पत्र और पार्सल पहुंचाने का साधन मात्र नहीं है, बल्कि यह लोगों, परिवारों और समाज को आपस में जोड़ने वाली एक अत्यंत महत्वपूर्ण सेवा है। उन्होंने कहा कि संदेश जो दिलों को जोड़ता है, वही हमारा डाक विभाग है। डाक विभाग के कारण ही हम सब एक-दूसरे के निकट महसूस करते हैं और यह विभाग कभी दूरी का अहसास नहीं होने देता। ​...