नवादा, अक्टूबर 3 -- Nawada News: जिले के रोह थाने के सब इंस्पेक्टर जय प्रकाश कुमार को पत्रकारों से दुर्व्यवहार का खामियाजा भुगतना पड़ा है। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एसपी ने उन्हें निलंबित करते हुए लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी कार्यालय द्वारा इस आशय का आदेश गुरुवार को जारी कर दिया गया।

दुर्व्यवहार की शिकायत नवादा के एसपी अभिनव धीमान ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि एसआई पर पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायत मिली थी। आरंभिक जांच में मामला सही पाये जाने पर उनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गयी। एसपी ने कहा कि इसके अलावा एसआई पर वारिसलीगंज थाने में पदस्थापित रहने के दौरान भी शिकायत मिली थी। साथ ही रोह में अवैध बालू खनन मामले में सिविल ड्रेस में छापेमारी के लिए जाने समेत अन्य शिकायतें थीं। मामले में डीएसपी स्तर के...