Nawada News: पत्थर और बालू लदे दो वाहन जब्त, 11.5 लाख जुर्माना
नवादा, सितम्बर 7 -- Nawada News: अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के विरुद्ध खनन विभाग की कार्रवाई जारी है। इस क्रम में खनन विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने जिले के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पत्थर व बालू लदे दो वाहनों को जब्त कर लिया। घटना शनिवार को नवादा के बुंदेलखंड व वारिसलीगंज थाना क्षेत्र की बतायी जाती है।
छापेमारी का विवरण खनन टीम द्वारा बुंदेलखंड इलाके में एक पत्थर लदा ट्रक जब्त किया गया। जबकि वारिसलीगंज से बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया गया। इस मामले में दोनों वाहनों पर कुल 11.5 लाख का जुर्माना लगाया गया। वहीं दोनों वाहनों को जब्त कर संबंधित थाने को सुपुर्द किया गया है। इस मामले में संबंधित थाने में लिखित शिकायत की गयी है। नवादा के जिला खनन पदाधिकारी प्रत्यय अमन के निर्देश पर नवादा के खान निरीक्षक अंजनी कुमार व आजाद पासवान द्वारा स्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.