नवादा, अक्टूबर 27 -- पति की हत्या की साजिश में पत्नी को उम्रकैद Nawada News: साजिश के तहत पति की हत्या कराने के जुर्म में पत्नी को उम्रकैद एवं अर्थदंड की सजा सुनाई गई। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश नवम आनन्द भूषण ने सेामवार को यह सजा रोह थाना अंतर्गत बारापांडेय निवासी सरिता देवी को सुनाई। अपर लोक अभियोजक राम प्रताप लाल ने अदालत में अभियोजन पक्ष रखा। मामला रोह थाना कांड संख्या-81/24 से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार 9 मार्च 24 की संध्या सरिता देवी का पति सुनील रजक काम करने की बात कह कर घर से निकला था, लेकिन वह रात में घर नहीं लौटा। उसे घर नहीं लौटने की सूचना भी नहीं दी। 12 मार्च को सुनील का शव एक बोरा में बंद अनैला- सुंदरा सड़क के किनारे मिला। शव मिलने के बाद मृतक की पत्नी सरिता देवी के बयान पर रोह थाना में कांड अंकित कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई...