नवादा, जुलाई 5 -- Nawada News: प्रखंड के तारगीर स्थित रामलाल इंटर विद्यालय में शुक्रवार को मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत स्व रोजगार और कौशल विकास विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक राणा रणजीत आजाद ने किया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि आज का युग प्रतिस्पर्धा का युग है। सिर्फ डिग्री हासिल करने से काम नहीं चलेगा। हर छात्र को अपने अंदर कोई न कोई हुनर विकसित करना होगा ताकि वह आत्मनिर्भर बनकर स्वरोजगार से अपना भविष्य संवार सके।

प्रतियोगिता के आकर्षण उन्होंने विभिन्न कौशल विकास योजनाओं, स्टार्टअप और मुद्रा लोन की जानकारी देते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान जरूरी है। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण निबंध, मॉडल निर्माण और पेंटिंग प्रतियोगिता रहे। स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बिहार विष...