नवादा, नवम्बर 7 -- पटाखा दुकानों के लिए अग्नि सुरक्षा निर्देश Nawada News: दीपावली एवं छठ पूजा को लेकर प्रशासन ने अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में सहायक अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी जयप्रकाश राय ने काशीचक प्रखंड के दौलाचक बाजार में पटाखा दुकानदारों को अग्नि सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पटाखों की बिक्री के लिए वैध लाइसेंस लेना अनिवार्य है। बिना लाइसेंस पटाखों की बिक्री करने पर कार्रवाई की जा सकती है। सहायक अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी ने दुकानदारों को निर्देश दिया कि पटाखा बिक्री के दौरान सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम अनिवार्य रूप से रखें। दुकानों में पर्याप्त मात्रा में पानी, बालू एवं अग्निशमन यंत्र उपलब्ध होना चाहिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल आग पर काबू पाया...