Nawada News: पंचायत समिति की बैठक में 1.20 करोड़ की कार्ययोजना स्वीकृत
नवादा, अगस्त 9 -- Nawada News: नरहट प्रखंड सभागार में शनिवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। प्रखंड प्रमुख सुलेखा देवी की अध्यक्षता व बीडीओ प्रशांत कुमार के संचालन में संपन्न इस बैठक में विकास कार्यों को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 16वें वित्त आयोग के मद से 1 करोड़ 20 लाख रुपये की कार्य योजना का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित होना रहा।
विकास योजना पर चर्चा बैठक के दौरान क्षेत्र के सर्वांगीण विकास पर विस्तार से चर्चा की गई। पारित की गई 1 करोड़ 20 लाख रुपये की कार्य योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं जैसे पेयजल, स्वच्छता, और पक्की गलियों के निर्माण को गति मिलने की उम्मीद है। सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा, जिसे आगामी योजनाओं में शामिल करने का निर्णय लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.