नवादा, सितम्बर 30 -- Nawada News: शहर के न्यू एरिया श्री राम जानकी मंदिर परिसर में इस बार एकदम अनोखा नजारा होगा। कल्पनाओं की दुनिया में दिखने वाले स्वर्गलोकनुमा पंडाल में माता दुर्गा विराजमान होंगी। जय माँ दुर्गा पूजा समिति के उत्साही कार्यकर्ता दुर्गा पूजनोत्सव को भव्यतम स्वरूप देने में जुटे हैं। साधु शरण सिंह द्वारा वर्ष 1996 में पूजनोत्सव के सूत्रपात के बाद से वर्तमान तक पूजनोत्सव को बेहतर से बेहतर करने का उपक्रम जारी है। इस वर्ष न सिर्फ पूजनोत्सव को भव्य तरीके से सम्पन्न करने की तैयारी है, बल्कि पंडाल भी विगत वर्षों की तुलना में भव्यतम रहेगा। माता दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत गुफानुमा फूलों की वादियों में किया जाएगा। गढ़पर मोड़ से पूजा पंडाल के आगे एटीएम तक फूलों से सजे गुफा का निर्माण कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Bhag...