Nawada News: नो एंट्री में घुसे ट्रक ने बीएड छात्रा को रौंदा, मौत, ममेरा भाई घायल
नवादा, अगस्त 8 -- Nawada News: नवादा शहर में नो एंट्री के दौरान कथित रूप से अवैध तरीके से घुंसे एक ट्रक की चपेट में आने से बीएड की एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा उसका ममेरा भाई घायल हो गया। हादसा शुक्रवार की दोपहर करीब 1:30 बजे नवादा-बिहारशरीफ मार्ग पर आईटीआई गेट के समीप की है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया। मृतका की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केन्दुआ गांव के निवासी संजीव कुमार की 19 वर्षीय पुत्री अंकिता कुमारी के रूप में हुई है। वह बीएड की छात्रा थी। उसने हाल ही में बीएड में नामांकन लिया था। क्लास ज्वाइन करने के लिए वह अपनी ड्रेस सिलवाने ममेरे भाई के साथ बाइक से नवादा शहर जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.