नवादा, जुलाई 18 -- Nawada News: जिले में पत्थर भूखंडों (ब्लॉक) के लिए करायी जा रही बंदोबस्ती को लेकर शुक्रवार को नवादा स्थित डीआरडीए सभागार में निविदा पूर्व बैठक (प्री-बीड) आयोजित की गयी। बैठक में जिला खनन पदाधिकारी प्रत्यय अमन तथा खनन विभाग के मेटल स्क्रैप ट्रेड कॉरपोरेशन लिमिटेड (एमएसटीसी) पोर्टल के प्रबंधक द्वारा निविदादाताओं को ई-निविदा से संबंधित विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।

बैठक की जानकारी बैठक के दौरान बंदोबस्ती के प्रारूप, बंदोबस्ती से संबंधित जानकारी व एमएसटीसी पोर्टल के माध्यम से करायी जाने वाली ई-निविदा की प्रक्रियाओं की जानकारी दी गयी। एमएसटीसी पोर्टल पर आवेदन करने, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने व बोली लगाने से संबंधित प्रक्रियाओं की पूरी जानकारी दी गयी। एमएसटीसी पोर्टल के माध्यम से जिले में पहली बार पत्थर भूखंडों की बंदोबस्ती करा...