नवादा, अगस्त 13 -- Nawada News: जिले में मानसून की सुस्ती और पुरवा हवा के असर से सावन की झड़ी थम गई है। अगस्त महीने में मानसून के कमजोर पड़ने से नवादा में बारिश की भारी कमी जैसी स्थिति बन रही है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना द्वारा जारी आंकड़ों एवं उपग्रह चित्रों के अनुसार, अगले दो दिनों यानी 13 अगस्त तक जिले में किसी बड़ी या झमाझम बारिश की संभावना नहीं बन रही है। हालांकि, मौसम विभाग ने गरज-चमक और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। सबसे महत्वपूर्ण महीने अगस्त में भी मानसून की रफ्तार कमजोर रहने से किसानों की आस पर पानी फिर जा रहा है। हालिया दिनों में होने वाली छिटपुट बारिश से बिलकुल भी बात नहीं बन पा रही है। हाल इतना बुरा है कि बारिश के एक दिन बाद ही खेतों में पम्पसेट चलाने की नौबत आ जा रही है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: जिले में अगले चार द...