Nawada News: नियमित नहीं उठ रहा कूड़ा, कई वार्डों में गंदगी के बीच जी रहे नागरिक
नवादा, जुलाई 16 -- Nawada News: नवादा नगर परिषद क्षेत्र स्थित कई वार्डों में गंदगी के बीच लोग जीने को मजबूर हैं। इसका कारण नगर परिषद की सुस्ती से अधिक आमजनों की लापरवाही है। कचरा और सड़ांध के बीच आवागमन के कारण स्थिति गंभीर हो चली है, लेकिन किसी स्तर पर इससे निजात की पुख्ता व्यवस्था नहीं हो पा रही है। शहर के दर्जनों रिहायशी वार्ड कचरा के कारण नरकीय स्थिति में तब्दील हो चुके हैं। नियमित रूप से कचरे का उठाव न होने के कारण गलियों के मोड़ों और मुख्य सड़कों के किनारे कचरे दिख जाते हैं, जिससे उठने वाली तीव्र सड़ांध ने स्थानीय निवासियों का जीना दूभर कर दिया है। यह स्थिति न केवल शहर की सूरत बिगाड़ रही है, बल्कि सीधे तौर पर आम नागरिकों के स्वास्थ्य और स्वच्छता के बुनियादी अधिकार पर कुठाराघात कर रही है। नगर परिषद क्षेत्र के कई रिहायशी इलाकों, खासक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.