Nawada News: नारदीगंज में पति-पत्नी ने की आत्महत्या, बंद घर से मिला शव
नवादा, जुलाई 2 -- Nawada News: नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के परमा गांव में पति-पत्नी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। दोनों का शव बुधवार की शाम उनके बंद घर से बरामद किया गया। मृतक की पहचान परमा गांव के 50 वर्षीय सुबोध सिंह व उसकी पत्नी 45 वर्षीया सुंदरी देवी के रूप में की गयी है। सुबोध सिंह वाहन का चालक था। यह भी पढ़ें- Nawada News: सनकी था पति, पत्नी मानसिक रूप से कमजोर : थानाध्यक्षघटना की जानकारी बताया जाता है कि मंगलवार की रात से घर बंद रहने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शाम करीब 04 बजे सूचना मिलने पर नारदीगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची। घर बंद होने पर पुलिस पास के घर की छत के रास्ते होकर उसके घर में प्रवेश की। घर के बरामदे में दोनों के शव पड़े मिले। एक का शव बरामदे में रखी चौकी पर पड़ा था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.