Nawada News: नाग पंचमी : भक्ति और श्रद्धा के साथ हुई शिव-नाग की पूजा
नवादा, अगस्त 4 -- Nawada News: जिले भर में सोमवार को नाग पंचमी का त्योहार पूरे धार्मिक नियम-निष्ठा, उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को पड़ने वाले इस पावन पर्व पर जिले के तमाम शिवालयों और घरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भगवान शिव के गले का हार और आभूषण माने जाने वाले नाग देव की पूजा के लिए हर तरफ भक्तिमय माहौल बना हुआ है। संयोग से आज ही पहली सोमवारी पड़ जाने से एक अलग ही उत्साह श्रद्धालुओं में दिखा। सांस्कृतिक व धार्मिक दृष्टिकोण से समृद्ध नवादा की माटी आज हर-हर महादेव और नाग देवता के जयकारों से गुंजायमान रहा। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: नाग पंचमी : नाग देवता को श्रद्धालुओं ने लगाया दूध-लावा का भोग शाम को विभिन्न मंदिरों में विशेष आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.