Nawada News: नवादा में पीजी की पढ़ाई शुरू कराने को एबीवीपी का प्रदर्शन
नवादा, अक्टूबर 11 -- Nawada News: नवादा में स्नातकोत्तर (पीजी) की पढ़ाई शुरू कराने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की जिला इकाई ने मगध विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को शहर के केएलएस कॉलेज में परिषद के कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने जिले में पीजी की पढ़ाई जल्द शुरू कराने और इसके लिए स्पष्ट समय-सीमा घोषित करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सह मंत्री शिव नारायण ने कहा कि नवादा में पीजी की पढ़ाई शुरू कराने को लेकर बार-बार समय दिया गया, लेकिन अब तक विद्यार्थियों को इसका लाभ नहीं मिल सका है। विश्वविद्यालय प्रशासन के आश्वासनों के बावजूद पढ़ाई शुरू नहीं होने से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों को परेशानी झेलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.