Nawada News: नवादा जिला एथलेटिक्स मीट में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
नवादा, अक्टूबर 25 -- Nawada News: नवादा शहर के मिर्जापुर के कृष्ण प्रसाद खेल मैदान में आयोजित हुई अंडर-14 एवं अंडर-16 बालक-बालिका वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा लिया। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन, नवादा के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों के बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, गति, कौशल और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सफल खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया। प्रतियोगिता के अंतर्गत 60 मीटर, 100 मीटर एवं 600 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद तथा गोला फेंक जैसी स्पर्धाएं आयोजित की गईं। खेल मैदान में खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.