Nawada News: नवादा के एक ही गांव से तीन स्कूली बच्चे लापता, मचा हड़कंप
नवादा, अक्टूबर 3 -- Nawada News: नवादा जिले के एक ही गांव से तीन स्कूली बच्चे गुरुवार को अचानक लापता हो गये। दोपहर करीब 12 बजे के बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल रहा है। तीनों बच्चे जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव के एक ही टोले के रहने वाले बताये जाते हैं व आपस में तीनों दोस्त हैं। इनकी उम्र करीब 11 से 15 वर्ष के बीच की बतायी जाती है। तीनों बच्चे 05 वीं से 09 वीं कक्षा के छात्र बताये जाते हैं। देर शाम तक बच्चों का कोई सुराग नहीं मिलने के बाद इनके अभिभावक कादिरगंज थाने पहुंचे। जहां देर रात गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया। लापता बच्चों में हसनपुरा के अरविन्द कुमार का बेटा आशवीर (14 वर्ष), धर्मेन्द्र कुमार का बेटा धनंजय कुमार (15 वर्ष) एवं शंभू कुमार का बेटा अंकुश कुमार (11 वर्ष) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से एक बच्चे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.