Nawada News: नवादा : मैनेजर के बंद पड़े चार मंजिला मकान में लाखों की चोरी
नवादा, नवम्बर 17 -- Nawada News: नवादा में बदमाशों ने एक मैनेजर के बंद पड़े चार मंजिला मकान में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने मेनगेट व गैराज समेत चारों मंजिलों पर स्थित फ्लैटों का ताला तोड़कर गृहस्वामी के अलावा एसडीपीओ के रीडर समेत उनके तीन किरायेदारों के नगद व लाखों की गहनों पर हाथ साफ कर दिया। घटना रविवार की रात करीब 01 बजे नवादा व नेमदारगंज थाने की सीमा पर स्थित नेमदारगंज के शांति नगर इलाके की बतायी जाती है। मैनेजर अमित कुमार के मुताबिक घटना की रात वह तथा उनके सभी किरायेदार घर से बाहर थे और मकान पूरी तरह से खाली पड़ा था। घटना की सूचना मैनेजर को उस वक्त मिली जब उनके किरायेदार कुंदन कुमार सोमवार की सुबह करीब 9:30 बजे घर पर पहुंचे। उस वक्त मेनगेट व गैराज की कुंडी टूटी हुई पायी गयी और भीतर के सभी कमरों के दरवाजों में लगा ताला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.