Nawada News: नवादा : मां दुर्गा के जयकारों के बीच रेलवे कॉलोनी में खुला माता का पट
नवादा, अक्टूबर 17 -- Nawada News: शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर नवादा शहर के रेलवे कॉलोनी में शुक्रवार की शाम मां दुर्गा की प्रतिमा का पट खोल दिया गया। इसके बाद माता का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान मां दुर्गा के जयघोष से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। जगतजननी की प्रतिमा के समक्ष शीश झुका कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। बंगला पद्धति से विधान पूर्वक पूजा-अर्चना के उपरांत प्रतिमा का पट खोला गया। बंगाल से आए पुजारी ने बंगाली पद्धति से नवरात्र की षष्ठी तिथि पर कलश स्थापित कर पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान मां दुर्गा के मंत्रोच्चारण से पूजा-पंडाल गूंज उठा। रेलवे से जुड़े अधिकारियों और कर्मियों के साथ ही स्थानीय आम नागरिकों ने पूजा में हिस्सा लिया। पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.