Nawada News: नवादा:एनएच-20 पर ट्रैक्टर की टक्कर से वृद्ध मजदूर की मौत
नवादा, अक्टूबर 6 -- Nawada News: एनएच-20 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अकौना बाजार के समीप सोमवार की देर शाम ट्रैक्टर की टक्कर से ऑटो पर सवार एक वृद्ध मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान अकबरपुर थाना क्षेत्र के बकसंडा गांव के स्व. मुंशी मांझी के 60 वर्षीय पुत्र भजंती मांझी के रूप में की गई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल वृद्ध को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
परिजनों में मचा कोहराम बताया जाता है कि भजंती मांझी ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने के लिए अपने घर से ऑटो से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आमीपुर जा रहे थे। वे ऑटो के किनारे वाली सीट प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.