Nawada News: नवाचार के क्षेत्र में क्षमता बढ़ने पर ही आत्मनिर्भर बनेगा देश : कुलपति
नवादा, अक्टूबर 11 -- आत्मनिर्भर भारत और चिप तकनीक पर जोर Nawada News: चिप देश के विकास और आर्थिक प्रगति की रीढ़ है। आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश तकनीक, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में अपनी क्षमता बढ़ाएगा। सीमित संसाधनों में भी शोध कार्य जारी रखना चाहिए। विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए स्वयंभू ऐप का भी उपयोग करना चाहिए। ये बातें मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) दिलीप कुमार केसरी ने शनिवार को शहर के केएलएस कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार के उद्घाटन सत्र में कहीं। उन्होंने कहा कि वे कल भी शिक्षक थे, आज भी शिक्षक हैं और आगे भी शिक्षक रहेंगे। नवादा की धरती पर उन्होंने 30 वर्षों तक प्राध्यापक के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। केएलएस कॉलेज के विवेकानंद सभागार में ऑयल टू चिप्स विषय पर आयोजित सेमिनार का उद्घाटन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.