नवादा, जुलाई 27 -- Nawada News: नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र में रविवार को एक किशोर की गला घोंटकर हत्या कर दी गयी। उसका शव दोपहर बाद खनवां गांव से करीब दो सौ मीटर दूर नवसृजित प्राथमिक विद्यालय मदनपुर के परिसर से बरामद किया गया। मृतक 17 वर्षीय गोलू कुमार खनवां गांव के विनोद कुमार का बेटा था। वह मानसिक रूप से कमजोर बताया जाता है। उसके गले में गमछा बंधा हुआ पाया गया है। आशंका जतायी जा रही है कि गला घोंटकर उसकी हत्या की गयी है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। दोनों भैया जी गिरोह के सदस्य बताये जा रहे हैं। नवादा के एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि घटना से पहले मृतक को दोनों के साथ देखा गया था। दोनों से पूछताछ की जा रही है। यह भी पढ़ें- फिरौती के लिए अपहरण व हत्या में शामिल था भैया जी गिरोहफॉरेंसिक टीम ने लि...