नवादा, अक्टूबर 24 -- त्योहार पर घर लौट रहे मजदूर की मौत Nawada News: त्योहार के अवसर पर अपनों के पास लौटने की खुशी उस समय चीख-पुकार में बदल गई, जब हरियाणा से घर आ रहे एक मजदूर की मौत की खबर परिजनों तक पहुंची। उनकी मौत ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है। ​थाना क्षेत्र के ग्राम चैनपुरा गांव निवासी महेश्वर यादव के पुत्र विकास कुमार रोजी-रोटी की तलाश में प्रदेश गए थे। वह हरियाणा के पानीपत अलीपुर स्थित एमजे कॉटन मिल में मजदूरी का काम करते थे। 16 अक्टूबर को वह अपने परिजनों से मिलने और त्योहार मनाने की खुशी लेकर पानीपत से ट्रेन पकड़कर अपने गांव चैनपुरा आने के लिए निकले थे। ​घर वाले बेहद उत्सुकता के साथ विकास के आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन 22 अक्टूबर को परिजनों के मोबाइल पर आई एक कॉल ने उनकी सारी खुशियां छीन लीं। दूरभाष पर मिली सूचना के...