नवादा, अगस्त 3 -- Nawada News: थाना क्षेत्र के धर्मपुर पेट्रोल पंप के समीप नकली डीएपी और सल्फर बरामद होने की खबर के बाद बाजार में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर जारी है। लोगों का मानना है कि इस खेल में किसी बड़े सिंडिकेट की संलिप्तता हो सकती है। लोगों की निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हुई है। पुलिस भी प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। यह भी पढ़ें- Nawada News: यूपी के अमेठी से जुड़ा है नकली डीएपी और सल्फर सप्लाई का तारपुलिस की कार्रवाई बता दें कि शनिवार को मंझवे बाजार के नजदीक एनएच 82 पर धर्मपुर पेट्रोल पंप के समीप एक अनधिकृत गोदाम में यूपी नंबर के ट्रक से लाखों रुपये का नकली डीएम और सल्फर अनलोड किया जा रहा था। जिसे प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने जब्त कर लिया था। इस मामले के तार यूपी से जुड़े हुए हैं। लोगों का मानना है कि स्थानीय ...