नवादा, अक्टूबर 4 -- Nawada News: उर्वरकों की कालाबाजारी, मनमानी कीमतों और कृत्रिम किल्लत की समस्या से अब जिले के किसानों को निजात मिल गई है। नवादा में खाद वितरण प्रणाली को पूरी तरह से पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए शुरू की गई बड़ी डिजिटल पहल के तहत 02 अक्टूबर से चेहरा पहचान कर उर्वरकों की बिक्री की व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू कर दी गई है। अब जिले के किसानों को यूरिया और डीएपी जैसी आवश्यक खाद खरीदने के लिए विक्रेता के पास जाकर डिजिटल सत्यापन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। ​

कृषि निदेशक द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया​कृषि निदेशक द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया के तहत खाद बिक्री की पूरी प्रक्रिया को अब डिजिटल निगरानी के दायरे में लाया गया है। इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य बिचौलियों पर नकेल कसना, फर्जी खरीद-बिक्री को रोकन...