Nawada News: दो घंटे से अधिक झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसान गदगद
नवादा, अगस्त 6 -- Nawada News: जिले में पिछले दो दिनों से जारी छिटपुट बारिश के बीच woensdag के तीसरे पहर से लगभग दो घंटे से अधिक देर तक ठहर कर हुई बारिश ने मौसम को एकदम से सुहाना बना दिया। पारा काफी नीचे गिर गया है, जिससे हवाएं ठंडी हो गयी हैं। दिन में भी राहत रही तो, ठंडी हवाओं के कारण रातें भी आरामदायक ही रहेंगी। अच्छी बारिश जिले के लगभग सभी प्रखंडों में हुई, जिससे किसान भी गदगद हो गए हैं। इस दो घंटे की अच्छी बारिश ने एक ओर जहां शहर के तापमान को अचानक गिराकर मौसम एकदम सुहाना बना दिया, वहीं दूसरी ओर नगर प्रशासन की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। आसमान में उमड़ते-घुमड़ते काले बादलों और ठंडी हवाओं के साथ शुरू हुई इस बारिश ने जिलेवासियों को राहत और आफत का दोतरफा अहसास कराया है। हालिया उमस व गर्मी से जूझ रहे लोगों को जहां सुकून मिला है, वहीं श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.