नवादा, जुलाई 12 -- Nawada News: नवादा जिले के किसानों को कृषि की नवीन तकनीकों, उन्नत बीजों और वैज्ञानिक तौर-तरीकों से सीधे जोड़ने के लिए कृषि विभाग ने एक अनूठी पहल शुरू की है। देखकर विश्वास करो की बुनियादी अवधारणा पर यह विशेष प्रत्यक्षण कार्यक्रम जिले भर में चलाया जाएगा। नवादा के प्रगतिशील किसानों को खेतों में ही उन्नत खेती का लाइव डेमो दिखाया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य जिला स्तर पर कृषि प्रसार को अधिक प्रभावी बनाना और किसानों के भीतर वैज्ञानिक खेती के प्रति अटूट भरोसा पैदा करना है। ​

कार्यक्रम की जानकारी कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा नवादा के परियोजना निदेशक सह जिला कृषि पदाधिकारी अजीत प्रकाश ने बताया कि चालू खरीफ मौसम में जिले के लिए कुल 98 भौतिक लक्ष्य प्राप्त हुए हैं। आत्मा योजनांतर्गत चलाए जा रहे इस प्रत्यक्षण कार्यक्रम के त...