नवादा, अक्टूबर 8 -- Nawada News: दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराए जाने को लेकर बुधवार को हिसुआ थाना परिसर में सदर एसडीपीओ 2 राहुल सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक बुलाई गई। इस दौरान एसडीपीओ ने सभी समितियों को तय मानक के अनुसार पंडाल बनाने, पंडाल के भीतर सुरक्षा सुनिश्चित कराने और सुरक्षा के दृष्टिकोण से पंडाल के भीतर व बाहर सहित वहां आने वाले मार्गो में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने आम लोगों से सोशल मीडिया पर परोसे जाने वाले भ्रामक खबरों से खुद और अपने बच्चों को बचाने की सलाह दी। उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा की सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। जिसने भी शांति भंग करने की कोशिश की उसके खिलाफ कड़ी और कठोर कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष मृत्युंजय ने मेला के दौरान सड़कों पर फर्राटा भरकर अशांति फै...