Nawada News: दुर्गा पूजनोत्सव : 10 साल में तीन गुना तक बढ़ गया पंडाल का बजट
नवादा, अक्टूबर 6 -- Nawada News: शक्ति की उपासना और लोक आस्था का महापर्व शारदीय नवरात्रि जिले में पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। लेकिन पिछले एक दशक में दुर्गा पूजा के आयोजनों का आर्थिक ढांचा पूरी तरह बदल चुका है। वर्ष 2016 की तुलना में 2026 में नवादा जिले के छोटे-बड़े पूजा पंडालों का बजट औसतन 2.5 से 3 गुना तक बढ़ गया है। दस साल पहले जो पूजा समितियां 3 से 4 लाख रुपये में भव्य आयोजन संपन्न करा लेती थीं, आज उनका न्यूनतम बजट 8 से 12 लाख रुपये के पार पहुंच गया है। बजट में इस उछाल के पीछे कच्चे माल की महंगाई, मूर्ति और पंडाल निर्माण कारीगरों की बढ़ती मजदूरी, डिजिटल-थीम आधारित सजावट और समितियों के बीच भव्यता की होड़ मुख्य कारण हैं। 2016 से 2026 तक, खर्च बढ़ते गए बेतरह नवादा शहर के ऐतिहासिक पूजा स्थलों न्यू एरिया रामजानकी मंदिर दुर्गा पूज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.