नवादा, अक्टूबर 24 -- दशहरा के बाद यात्रियों की वापसी में संकट Nawada News: दशहरा का महापर्व संपन्न होने के बाद अब परदेसियों का वापस लौटने का सिलसिला तेजी से शुरू हो गया है। नियमित ट्रेनों में अगले एक महीने तक नो रूम जैसी स्थिति बनी रहने के कारण प्रवासी स्पेशल ट्रेनों के भरोसे रहने को विवश हैं। हालांकि, इनमें भी सीटों के लिए भारी मारामारी मची हुई है। ऐसे में, दशहरा के बाद दूसरे प्रदेशों के लिए वापसी कर रहे यात्रियों को गंभीर संकट का सामना करना पड़ रहा है। गया या किऊल जंक्शन पहुंचकर गंतव्य की ट्रेन पकड़ने की मशक्कत और किऊल-गया रेलखंड की ट्रेनों में उमड़ रही बेतहाशा भीड़ यात्रियों की कड़ी परीक्षा ले रही है। ट्रेन की पायदान से लेकर शौचालय के समीप खाली स्थानों में घुसकर यात्रा करने को लोग बाध्य हैं। ​त्योहार खत्म होने के बाद से नवादा स्टेशन पर...