Nawada News: दर्जनों फुटपाथी दुकानदारों के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
नवादा, अगस्त 27 -- Nawada News: रजौली थाना क्षेत्र में एनएच-20 सर्विस रोड का अतिक्रमण मुक्त अभियान चल रहा है। अभियान के दूसरे दिन अदलबिगहा मोड़ स्थित टोल प्लाजा से लेकर रजौली बाईपास तक बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण मुक्त किया गया। इस दौरान दो आशियाना समेत दर्जनों चाय की दुकानों एवं अस्थाई फुटपाथी दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान सीओ मो. गुफरान मजहरी एवं गाबर कंस्ट्रक्शन के प्रोजेक्ट मैनेजर के साथ पुलिस बल मौजूद रहे।
अतिक्रमण मुक्त अभियान का उद्देश्य सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर रजौली क्षेत्र में 25 अगस्त से एनएच को अतिक्रमण से मुक्त करने का विशेष अभियान जारी है,जो 30 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान अभियान के दूसरे दिन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अदलबिगहा मोड़ के समीप से शुरू हुई,जहां विगत तीन वर्षों से संचालित चाय की दर्जनों दुकानों को उखाड़कर फेंक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.