नवादा, जुलाई 5 -- Nawada News: नवादा जिले में इस साल सूखे की गंभीर आशंका गहरा गई है। आषाढ़ बीतने और जुलाई माह की शुरुआत के बावजूद अलनीनो के प्रभाव में मानसून की दगाबाजी ने किसानों की कमर तोड़ दी है। आसमान में छिटपुट बादल तो उमड़ रहे हैं, लेकिन वे बिना बरसे ही बढ़ जा रहे हैं। जिले में लगातार बनी हुई बारिश की भारी कमी के कारण खरीफ 2026 की मुख्य फसल धान पर संकट मंडराने लगा है। जिन किसानों ने जैसे-तैसे निजी नलकूपों या महंगे डीजल पंपों के सहारे धान का बिचड़ा (नर्सरी) डाला था, वह अब पानी की कमी के कारण खेतों में ही सूखकर पीला पड़ने लगा है। खेतों में दरारों वाली स्थिति दिख रही है। खेतों की सूखी मिट्टी चीख-चीख कर पानी की मांग कर रही है। अब सबकी निगाहें केवल और केवल इंद्रदेव की कृपा पर टिकी हैं। नवादा जिले में खरीफ 2026 के लिए बिचड़ा आच्छादन का कु...