नवादा, नवम्बर 3 -- Nawada News: हिसुआ नगर के शांति नगर मोहल्ला में तमसा महोत्सव और दीपमाला छठ महोत्सव की तैयारियों को लेकर सोमवार को बैठक की गई। महोत्सव के अध्यक्ष जितेंद्र आर्यन के आवास पर हुई इस बैठक में देवोत्थान के अवसर पर होने वाले राजकीय दर्जा प्राप्त तमसा महोत्सव और दीपावली के बाद तथा छठ पर्व से पूर्व आयोजित होने वाले दीपमाला छठ महोत्सव को भव्य रूप देने पर विस्तार से चर्चा हुई। ​बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस बार का दीपमाला छठ महोत्सव शहर के अस्पताल रोड में ही धूमधाम से संपन्न कराया जाएगा। इस सांस्कृतिक संध्या को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए चर्चित होरिलवा फेम नीलोत्पल मृणाल, प्रख्यात गायिका प्रीति पांडेय और डॉ. शिखा दीप्ती, दमदार बनारसी, मोहन मुंतज़िर सहित देश के कई जाने-माने कवियों और कलाकारों को आमंत्रित किया जाएग...