Nawada News: डिजिटल क्रॉप सर्वे : 8.32 लाख प्लॉट्स में से अब तक मात्र 46,470 का सर्वे पूरा
नवादा, अगस्त 30 -- Nawada News: नवादा जिले में खरीफ फसल 2026 के लिए चलाए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे की रफ्तार बेहद धीमी बनी हुई है। कृषि विभाग से प्राप्त 25 अगस्त तक की अंतिम रिपोर्ट के आंकड़ों से स्पष्ट है कि जिले भर में कुल लक्षित प्लॉट्स की तुलना में अब तक बेहद कम रकबे का सर्वेक्षण हो सका है। जिले के सभी 14 प्रखण्डों में मिलाकर कुल 8,32,931 प्लॉट्स का सर्वेक्षण किया जाना है। इनमें से अब तक सर्वेक्षकों को 6,72,604 प्लॉट्स आवंटित किए जा चुके हैं। हालांकि, आवंटन के मुकाबले सर्वे का कार्य काफी पिछड़ता नजर आ रहा है। अब तक जिले भर में केवल 46,470 प्लॉट्स का ही सर्वे पूरा हो पाया है, जिनमें से 42,247 प्लॉट्स का सर्वे जांचोपरांत स्वीकृत किया गया है। मंगलवार की सुबह 10 बजे तक कुल 2,720 प्लॉट्स पर ताजा सर्वे का काम दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- Na...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.