नवादा, सितम्बर 3 -- Nawada News: शहर में कचरा निस्तारण यानी डंपिंग यार्ड की समुचित व्यवस्था न होने के कारण नगर परिषद की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। सड़कों, प्रमुख चौक-चौराहों और रिहाइशी इलाकों में कचरे के अंबार लग गए हैं। सड़ांध और बदबू से राहगीरों व स्थानीय निवासियों का जीना दूभर हो गया है। डंपिंग ग्राउंड के अभाव में प्रतिदिन शहर से निकलने वाले टनों कचरे को ठिकाने लगाना नगर प्रशासन के लिए गले की फांस बन चुका है। जानकारी के अनुसार, नगर परिषद अब तक शहर का कचरा खानपुर स्थित एक निजी जमीन पर डाल रही थी। हाल ही में जमीन मालिक द्वारा कचरा गिराने पर पूरी तरह रोक लगा दिए जाने के बाद स्थिति बेकाबू हो गई। स्थायी और वैकल्पिक डंपिंग स्थल न होने के कारण कचरा संग्रह और निस्तारण की पूरी व्यवस्था ठप पड़ गई है। कचरा वाहनों के चालकों का कहना है...