नवादा, नवम्बर 19 -- Nawada News: नवादा जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर से कुचलकर एक युवक की मौत हो गयी। घटना बुधवार की दोपहर गोगन व जफरा गांव के बीच छोटकी अमावां कर्बला के समीप की बतायी जाती है। मृतक की पहचान अकबरपुर के श्रीरामपुर गांव के संतोष चौधरी के रूप में की गयी है। संतोष चौधरी श्रीरामपुर के कैलाश उर्फ कल्लू चौधरी का बेटा बताया जाता है। वह पेशे से मजदूर बताया जाता है। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: टेलर वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, शव क्षत विक्षतपोस्टमार्टम और प्राथमिकी की प्रक्रिया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...