नवादा, अक्टूबर 29 -- तिलैया-नवादा रेलखंड पर हादसा Nawada News: किऊल-गया रेलखंड स्थित तिलैया-नवादा स्टेशन के बीच बुधवार सुबह एक लगभग 55 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और रेलवे सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक जांच के बाद मृतक की पहचान हिसुआ थाना क्षेत्र के तेली टोला निवासी भगवान दास, पिता स्वर्गीय कारू साहू के रूप में हुई है। आरपीएफ थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 9:20 बजे इसीयू-जेएमयू ट्रेन के लोको पायलट ने तिलैया स्टेशन प्रबंधक को किलोमीटर संख्या 45/35-33 पॉइंट नंबर 51 के पास एक व्यक्ति के ट्रेन से कटने की सूचना दी थी। इसके बाद सुरक्षा नियंत्रण कक्ष दानापुर को अलर्ट किया गया और तिलैया कैंपिंग ड्यूटी में तैनात आरक्षी रवि शंकर यादव को घटनास्थल पर भेजा गया।...