Nawada News: ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए नवादा में हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी
नवादा, सितम्बर 6 -- Nawada News: ट्रेनों और रेलवे परिसरों में पत्थरबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नवादा में रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस ने निगरानी बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। रेलवे द्वारा चिह्नित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में नियमित गश्ती के साथ लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। किसी भी तरह की घटना होने पर आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस आपसी समन्वय से कार्रवाई करेगी। इसका उद्देश्य ट्रेनों पर पथराव करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करना है। आरपीएफ थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि हॉटस्पॉट क्षेत्र में गश्ती और जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश मिला है। आरपीएफ भी इस अभियान में सहयोग करेगी। उन्होंने बताया कि संबंधित क्षेत्रों में पुलिस बल की सक्रियता बढ़ाने के साथ लोगों को ट्रेनों पर पत्थर नहीं फेंकने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.