Nawada News: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की गई जान
नवादा, जून 30 -- Nawada News: वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के नवाजगह गांव के समीप सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार टेंपो और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान कादिरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रोह प्रखंड के दुल्मबिगहा निवासी सहदेव मांझी के पुत्र अनिल मांझी (40 वर्ष) तथा आकाश रविदास के पुत्र पंकज कुमार (18 वर्ष) के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार बरबीघा-वारिसलीगंज पथ पर स्थित नवाजगह गांव के पास शाहपुर की तरफ से आ रही एक बाइक और विपरीत दिशा से आ रही टेंपो में जोरदार टक्कर हो गई।
दुर्घटना का विवरण जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क पर लहुलूहान होकर गिर गए। दुर्घटना के बाद टेंपो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। करीब आधा घंटा तक दोनों युवक सड़क पर तड़पते रहे। तभी किसी ने एं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.