नवादा, जुलाई 16 -- Nawada News: काशीचक प्रखंड अंतर्गत रेवाड़ा मुसहरी टोला में सिस्टर निवेदिता मेमोरियल ट्रस्ट, पटना एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) काशीचक के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य जागरूकता सह स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय, विशेषकर वंचित एवं संवेदनशील आबादी को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना तथा विभिन्न रोगों की समय पर पहचान एवं उपचार सुनिश्चित करना था।

टीबी स्क्रीनिंग शिविर के दौरान टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत व्यापक स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग की गई। साथ ही एचआईवी, सिफलिस, कैंसर एवं अन्य संक्रामक एवं गैर-संचारी रोगों की जांच एवं परामर्श सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर में 250 से अधिक ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच एवं स्क्रीनिंग की गई, जिससे लोगों को अपने स्वास्थ्य की स्थिति के बारे मे...