Nawada News: जिले में बिचड़ा आच्छादन ने पकड़ी रफ्तार, 85.27 प्रतिशत हुई बुवाई
नवादा, जुलाई 7 -- Nawada News: नवादा जिले में खरीफ सीजन के तहत धान के बिचड़ा आच्छादन का कार्य अब गति पकड़ चुका है। जिले में कुल निर्धारित लक्ष्य 9012.42 हेक्टेयर के मुकाबले अब तक 7685.19 हेक्टेयर में बिचड़ा डाला जा चुका है, जो कुल लक्ष्य का 85.27 प्रतिशत है। जिला कृषि पदाधिकारी अजीत प्रकाश ने बताया कि जिले में सबसे बेहतर प्रदर्शन कौआकोल प्रखंड का रहा है, जहां 770.44 हेक्टेयर लक्ष्य के सापेक्ष 739.20 हेक्टेयर यानी रिकॉर्ड 95.95% आच्छादन हासिल कर लिया गया है। इसके बाद रोह प्रखंड का स्थान है, जहां 642.21 हेक्टेयर लक्ष्य के मुकाबले 613.40 हेक्टेयर यानी 95.51% काम पूरा हो चुका है। अकबरपुर प्रखंड में सबसे बड़ा 926.40 हेक्टेयर का लक्ष्य था, जिसके मुकाबले 735.40 हेक्टेयर यानी 79.38% में बिचड़ा आच्छादन हुआ है। गोविन्दपुर में 369.79 हेक्टेयर लक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.