नवादा, जुलाई 7 -- Nawada News: नवादा जिले में खरीफ सीजन के तहत धान के बिचड़ा आच्छादन का कार्य अब गति पकड़ चुका है। ​जिले में कुल निर्धारित लक्ष्य 9012.42 हेक्टेयर के मुकाबले अब तक 7685.19 हेक्टेयर में बिचड़ा डाला जा चुका है, जो कुल लक्ष्य का 85.27 प्रतिशत है। ​जिला कृषि पदाधिकारी अजीत प्रकाश ने बताया कि जिले में सबसे बेहतर प्रदर्शन कौआकोल प्रखंड का रहा है, जहां 770.44 हेक्टेयर लक्ष्य के सापेक्ष 739.20 हेक्टेयर यानी रिकॉर्ड 95.95% आच्छादन हासिल कर लिया गया है। इसके बाद रोह प्रखंड का स्थान है, जहां 642.21 हेक्टेयर लक्ष्य के मुकाबले 613.40 हेक्टेयर यानी 95.51% काम पूरा हो चुका है। अकबरपुर प्रखंड में सबसे बड़ा 926.40 हेक्टेयर का लक्ष्य था, जिसके मुकाबले 735.40 हेक्टेयर यानी 79.38% में बिचड़ा आच्छादन हुआ है। गोविन्दपुर में 369.79 हेक्टेयर लक्ष...